बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BCCI) और फुटवियर पार्क एसोसिएशन की DC झज्जर के साथ उद्योग समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, निकले ठोस समाधान




आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आज बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BCCI) एवं Footwear Park Association के संयुक्त तत्वावधान में हमारे जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविन्द्र पाटिल जी, IAS, DC झज्जर, श्री अभिनव सिवाच जी, IAS (SDM, बहादुरगढ़), श्रीमती संजीत कौर जी, जॉइंट डायरेक्टर (DIC) तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों का फुटवियर क्लस्टर में स्वागत किया गया। 🌸🤝
इस अवसर पर फुटवियर उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं, चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। 🏭🗣️✅
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा कर निर्णय लिए गए— 📌
- MIE क्षेत्र के भीतर भारी ट्रकों द्वारा अवैध रूप से भारी निर्माण सामग्री के साथ किए जा रहे आवागमन एवं बाहरी वाहनों के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा। इस संबंध में माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए RTA को आज से ही चालान काटने एवं ऐसे वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। 🚫🚛🛣️
- उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह प्रशासन एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ रूबरू बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे निरंतर संवाद बना रहे और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। 🗓️🤝
- बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर पर स्वागत द्वार को “Gateway of Haryana” के रूप में विकसित करने के विषय पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। यह परियोजना BCCI एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से विकसित की जा रही है। इसके लिए माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी एवं मेट्रो विभाग से आवश्यक NOC शीघ्र प्रदान करवाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 🏗️🚇🛤️
- साथ ही BCCI के अथक प्रयासों से फुटवियर क्लस्टर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से अक्षेत्र ने बेरोज़गारी समाप्त करने के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण देकर 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दी जाती है, ताकि इसके अंदर अधिक से अधिक अक्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा सकें। यह प्रशिक्षण केंद्र लगभग 15,000 की वार्षिक क्षमता रखता है, ताकि आसपास के सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। 🎓👨🎓👩🎓
साथ ही इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 🆓🛠️
हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार DPRO एवं प्रशासन के माध्यम से करवाने पर भी चर्चा हुई, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त हो सके, वे इस अवसर का लाभ उठाकर कुशल बनें एवं रोजगार प्राप्त कर सकें। 📢💼
बैठक के दौरान BCCI एवं Footwear Park Association के प्रतिनिधिमंडल में श्री सुभाष जग्गा, श्री विकास आनंद सोनी, श्री पवन जैन, श्री कंवर भान, श्री विनोद गुप्ता, श्री करुणेश बंसल, श्री विपिन मल्होत्रा, श्री देशराज एवं अन्य माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। 👥🤝
BCCI एवं Footwear Park Association द्वारा क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन एवं उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज का यह संवाद उद्योग एवं प्रशासन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है। 🚀🏢
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏✨
सादर,
नरेंद्र छिकारा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
BCCI एवं Footwear Park Association