• +91-1276-298000
  • BAHADURGARH FOOTWEAR DEVELOPMENT SERVICES

BCCI और फुटवियर पार्क एसोसिएशन ने नवनियुक्त DTC झज्जर अधिकारी श्री अजय कंसल जी का स्वागत किया

आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि 📅 कल दिनांक 21-01-2026 को आपके बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BCCI) 🏢 एवं फुटवियर पार्क एसोसिएशन 👞 के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा नव-नियुक्त DTC, झज्जर (GST) अधिकारी श्री अजय कंसल जी (हरियाणा), बहादुरगढ़ का स्वागत किया गया 🌸, जिन्होंने कल ही अपना पदस्थापित हुए हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया है ✅। स्वागत के दौरान ETO श्री विजय भाटिया जी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्हें हमारे सम्मानित सदस्यों के साथ एक औपचारिक बैठक हेतु आमंत्रित किया गया 🤝, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया 🙂। यह मुलाकात उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही 📈।

उक्त मुलाकात के दौरान BCCI एवं फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में श्री सुभाष जग्गा जी, श्री विकास आनंद सोनी जी, श्री देशराज जी, श्री पवन जैन जी, श्री विनोद अग्रवाल जी, एवं श्री नरेंद्र छिकारा उपस्थित रहे 👥।

BCCI एवं फुटवियर पार्क एसोसिएशन सदैव अपने सदस्यों की समस्याओं, सुझावों एवं हितों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्ध हैं 🛡️। आने वाले समय में प्रस्तावित बैठक से उद्योग जगत को सकारात्मक एवं व्यावहारिक लाभ प्राप्त होने की आशा है 🌟।

सादर, 🙏
नरेंद्र छिकारा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
BCCI एवं Footwear Park Association