विश्व पर्यावरण दिवस 2026 at BFDS Bahadurgarh





आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के माननीय क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशीष कौशिक जी एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति में हमारे औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से BFDS में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों को माननीय क्षेत्रीय अधिकारी श्री आशीष कौशिक जी द्वारा जूट के पर्यावरण-अनुकूल बैग वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा हमारे औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण को बनाए रखना है। वृक्षारोपण अभियान में एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया। इस अवसर पर श्री सुभाष जग्गा जी, श्री विकास आनंद सोनी जी, श्री विनोद अग्रवाल जी, श्री देशराज जी, श्री कंवर भान जी, श्री नरेंद्र छिकारा एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
हम सभी का यह सामूहिक प्रयास पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, HSPCB अधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद।
एक पेड़ – एक बेहतर कल की ओर कदम
1 thought on “विश्व पर्यावरण दिवस 2026 at BFDS Bahadurgarh”
Comments are closed.
Great content! Keep up the good work!