आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है



माननीय सदस्यगण,
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज फुटवियर पार्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने श्री दीपक कुमार, IRS, कमिश्नर, श्री अंकुर दुलार, IRS, एडिशनल कमिश्नर एवं श्रीमती प्रियंका गुलाटी, IRS, जॉइंट कमिश्नर, CGST रोहतक से महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान उद्योगों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, अधिकारियों को बहादुरगढ़ उद्योग क्षेत्र का दौरा करने एवं स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के लिए आमंत्रित किया गया, ताकि उद्योगों की समस्याओं एवं सुझावों को बेहतर ढंग से समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से श्री सुभाष जग्गा जी, श्री विपिन मल्होत्रा जी, श्री संजय नरंग जी, श्री देशराज जी, श्री सिद्धार्थ दूबे सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
सादर,
फुटवियर पार्क एसोसिएशन